सलेहपुर में गर्म पानी में गिरने से डेढ़ वर्षीया बच्ची की मौत

Feb 28, 2026 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर गांव की घटनाजिले के विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर गांव में शनिवार सुबह चावल बनाने के लिए गर्म किए जा रहे पानी में गिरने से एक डेढ़ वर्षीया बच्ची की झुलसकर...

सलेहपुर  में गर्म पानी में गिरने से डेढ़ वर्षीया बच्ची की मौत

गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर गांव में शनिवार सुबह चावल बनाने के लिए गर्म किए जा रहे पानी में गिरने से एक डेढ़ वर्षीया बच्ची की झुलसकर मौत हो गई। मृतका गांव के धुरंधर राम की डेढ़ वर्षीय पुत्री पल्लवी कुमारी थी। घटना के संबंध में बताया गया कि शनिवार सुबह पल्लवी की मां चूल्हे पर बड़े बर्तन में चावल बनाने के लिए पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान बच्ची खेलते-खेलते चूल्हे के पास पहुंच गई। उस समय परिवार के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद नहीं थे। खेलते हुए बच्ची गर्म पानी में गिर गई।

जिससे उसका शरीर गंभीर रूप से झुलस गया। बच्ची के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर रूप से झुलसी हालत में देखकर घबरा गए। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गोपालगंज मॉडल सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन बच्ची के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने साथ घर लेकर चले गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।