गोपालगंज:घर से स्कूल जाने निकले चार बच्चे पोखर में कूदे, दो की डूब कर हुई मौत

Manish Kumar हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

गोपालगंज में स्कूल जाने के लिए निकले चार बच्चों में से दो की पोखर में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। मृतकों में 11 वर्षीय आयुष कुमार और 14 वर्षीय ओम पांडेय शामिल हैं। बचने वाले बच्चों ने शोर मचाकर मदद मांगी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

गोपालगंज:घर से स्कूल जाने निकले चार बच्चे पोखर में कूदे, दो की डूब कर हुई मौत

गोपालगंज। जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए घर से निकले चार बच्चे रास्ते में स्नान करने के लिए पोखर में कूद गए। इस दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे सकुशल बाहर निकल आए। घटना विजयीपुर थाना क्षेत्र के केरवनिया घाट की बताई जा रही है। मृतकों में भरपूरवा गांव के दिग्विजय मिश्रा का 11 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार तथा घाट बंधौरा गांव के राजेश पांडेय का 14 वर्षीय पुत्र ओम पांडेय शामिल हैं।

बचने वाले बच्चे

वहीं बचने वाले बच्चों में भरपूरवा गांव के आनंद ठाकुर का पुत्र विशाल ठाकुर तथा बंधौरा गांव के राजेश पांडेय का पुत्र चुलबुल पांडेय शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना का विवरण

बताया जाता है कि चारों बच्चे शनिवार की सुबह करीब छह बजे झोला में कॉपी-किताब लेकर स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में वे केरवनिया घाट स्थित पोखर में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान आयुष और ओम गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। किसी तरह विशाल और चुलबुल पोखर से बाहर निकले और शोर मचाया। हल्ला सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पोखर में उतरकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। रिपोर्ट : अभिजीत किशोर

सामान्य प्रश्न

घटना कब हुई?
घटना शनिवार की सुबह करीब छह बजे हुई।
Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।