Gopalganj News: बरौली के देवापुर गांव में चंवर में पानी भरे गड्ढे में डूबने से नाई की गई जान
Gopalganj News: गोपालगंज जिले में बरौली थाने के देवापुर गांव के पास चंवर में नाई सत्यदेव ठाकुर की डूबने से मौत हो गई। वह सोमवार सुबह मवेशियों के लिए घास काटने गया था, जहां एक पानी से भरे गढ्ढे में गिरकर डूब गया। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम ने शव को निकाला।

Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के बरौली थाने के देवापुर गांव के पास स्थित चंवर में मंगलवार को पानी से भरे गढ्ढे में डूबने से नाई की जान चली गई। मृतक देवापुर उपाध्याय टोला निवासी सत्यदेव ठाकुर था। वह बरौली थाना चौक पर एक गुमटी में दाढ़ी-हजामत बनाकर परिवार चलाता था। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
घटना का विवरण
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह वह मवेशियों के लिए घास काटने गांव के पास स्थित चंवर में गया था। इसी दौरान चंवर के एक पानी से लबालब बड़े गढ्ढे में डूब गया। उसको डूबते देख आसपास घास काटने वाले ग्रामीण चिल्लाए। चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग वहां पहुंचे। लेकिन उसको बचा नहीं सके। इसकी सूचना उनलोगों ने मृतक के घरवाले व ग्रामीणों को दी। सूचना पाकर स्थानीय विधायक मंजीत कुमार सिंह व अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। विधायक ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी व एनडीआरएफ बुलाने की मांग की।
एनडीआरएफ का प्रयास
मौके पर कई पदाधिकारी घटनास्थल ओर पहुंचे। एनडीआरफ की टीम शव खोजने में जुट गई। कुछ देर बाद शव को ढूंढकर पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। उधर, मौत की खबर सुनकर मृतक के घर में कोहराम मच गया। मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिंह ने बताया कि मृतक काफी गरीब था। वह बरौली थाना चौक पर नाई की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।

