
बेलगाम ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार की मौत,एक जख्मी
हथुआ थाने के मछागर लक्षीराम गांव के पास सुबह में हुआ हादसा न क्षतिग्रस्त सड़क पर बने गहरे गड्ढों से बचने की कोशिश में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई । इसी बीच हथुआ की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर...
कटेया/हथुआ, एक संवाददाता। जिले के हथुआ थाने के मछागर लछीराम गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक बेलगाम ट्रैक्टर बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा जख्मी हो गया। मृत युवक कटेया थाना क्षेत्र के मलपुरा गांव निवासी राम अयोध्या गिरि का 27 वर्षीय पुत्र गणेश पर्वत था। हादसे में गंभीर रूप से घायल रिशु कुमार गिरी भी उसी गांव का रहने वाला है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,दोनों युवक सीवान कोरियर से सामान लेने जा रहे थे। इस दौरान क्षतिग्रस्त सड़क पर बने गहरे गड्ढों से बचने की कोशिश में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई ।
इसी बीच हथुआ की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर उन्हें रौंदते हुए निकल गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। जिससे मौके पर ही गणेश पर्वत की मौत हो गयी। जबकि, रिशु कुमार गिरि गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, गांव में युवक की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़ मारकर रो रहे थे। परिजनों ने बताया कि एक दिन सोमवार को ही उसकी सगाई हुई थी। सगाई के दूसरे दिन ही सड़क हादसे में उसकी मौत हो गयी। यूपी के तमकुही राज में उसकी शादी तय हुई थी। मई माह में शादी की तिथि निर्धारित थी। इस दु:खद घटना को लेकर पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मृतक के घर पर सांत्वना देनेवालों का तांता लगा हुआ है। मृत गणेश पांच भाइयों में सबसे छोटा भाई था। बचपन में ही मां - बाप का साया सिर से उठ गया था। घटना के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




