
दरभंगा के बाइक सवार युवक की वाहन की ठोकर से हुई मौत
बढेया ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार की देर रात हुआ हादसा गई। मृतक की पहचान दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के लहेरिया सराय गांव निवासी भोला झा के 30 वर्षीय पुत्र अमित कुमार झा के रूप में की गई है।...
गोपालगंज। नगर संवाददाता। जिले के बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बढेया ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के लहेरिया सराय गांव निवासी भोला झा के 30 वर्षीय पुत्र अमित कुमार झा के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद बरौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अमित कुमार झा एक निजी कंपनी में कार्यरत थे।

वे कंपनी की मीटिंग में शामिल होने के लिए बाइक से गोपालगंज आए थे। मीटिंग समाप्त होने के बाद वे बाइक से ही अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही वे बरौली थाना क्षेत्र के बढेया ओवरब्रिज के समीप एनएच-27 पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अमित कुमार झा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनके शव क्षत-विक्षत हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बरौली थाना पुलिस को दी। पुलिस जांच के दौरान मृतक के मोबाइल पर किसी परिचित का फोन आया। तब परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद परिजन दरभंगा से गोपालगंज पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। बाइक से गिरकर सीवान की महिला घायल गोपालगंज। बरौली थाना क्षेत्र के रतनसराय गांव के समीप शनिवार को बाइक से गिरकर एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के छतुपाली गांव निवासी धर्मेंद्र प्रसाद की पत्नी रीता देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने परिजनों के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार से मिलने आई थीं। लौटने के दौरान वह असंतुलित होकर बाइक से गिर गईं, जिससे वह घायल हो गईं। --- बाइक की ठोकर से युवक का पैर टूटा गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के अमवा नकछेद गांव में शनिवार को तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान गांव के ही गोविंदा कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद उसे इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज किया गया। बताया गया कि युवक सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसका पैर टूट गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


