
एक साथ निकला दो मासूमों का जनाजा
संक्षेप:
गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। विद्यालय की बस की चपेट में आने से दोनों मासूमों की मौके पर ही जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है।
Feb 07, 2026 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
कुचायकोट, एक संवाददाता। गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौत के बाद दूसरे दिन शनिवार को भी पूरे गांव में मातम पसरा रहा। विद्यालय की बस की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जैसे ही दोनों मासूमों का जनाजा गांव की गलियों से निकला,लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों का कहना है कि बस का चालक गांव का ही मुमताज नट है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने बताया कि अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




