Gopalganj News: थावे रोड में बेकाबू बस ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, बहन की मौत
Gopalganj News: गोपालगंज में सोमवार की सुबह एक बेकाबू बस ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचल दिया। इस हादसे में बहन की दर्दनाक मौत हो गई और भाई गंभीर रूप से जख्मी हुआ। भाई को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिवार के सदस्य बेहद दुखी हैं।

Gopalganj News: गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के थावे रोड में स्थित सांसद आवास के समीप सोमवार की सुबह एक बेकाबू बस ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचल दिया। इस हादसे में बहन की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी भाई को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए लेकर रवाना हो गए।
हादसे के कारण
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के एकडंगा गांव के लड्डन खान का बेटा मोहम्मद कैश 15 जुलाई को दुबई कमाई करने के लिए जाने वाला था। जिसके कराने वह अपनी खाला के घर नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर मोहल्ले में आया हुआ था। खाला से मिलने के बाद वह अपने खालू फिरोज आलम की बेटी सना परवीन को अपनी बाइक पर बैठाकर अपने गांव लेकर जा रहा था।
पुलिस और परिवार की प्रतिक्रिया
इस बीच थावे की ओर से आ रही एक बेकाबू बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार मौसेरे भाई-बहन को कुचल दिया। जिससे बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर समेत अन्य पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर सना की मौत के बाद परिवार के सदस्यों को बुरा हाल है। (रिपोर्ट-अभिजीत किशोर)
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Manish Kumarशॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।
परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।
करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।
शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।
विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


