ट्रैक्टर के धक्के से शिक्षक घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

गोपालगंज के रजोखर गांव में मंगलवार को एक ट्रैक्टर के धक्के से प्राईवेट स्कूल के शिक्षक आमोद सिंह घायल हो गए। वह बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। उन्हें इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

ट्रैक्टर के धक्के से  शिक्षक घायल

गोपालगंज। नगर थाने के रजोखर गांव में मंगलवार को ट्रैक्टर के धक्के से एक बाइक पर सवार प्राईवेट स्कूल के शिक्षक घायल हो गए। घायल शिक्षक जादोपुर थाने के रामनगर खैरटिया गांव के राम नारायण प्रसाद के बेटे आमोद सिंह बताए गए हैं। इलाज के लिए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुबह में शिक्षक बाइक पर सवार होकर स्कूल में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान हादसे के शिकार हो गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।