ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजदुर्व्यवहार व तोड़ फोड़ के बाद हड़ताल पर गए भोरे के डॉक्टर

दुर्व्यवहार व तोड़ फोड़ के बाद हड़ताल पर गए भोरे के डॉक्टर

प्रखंड मुख्यालयस्थित एक डॉक्टर के क्लीनिक पर शुक्रवार की शाम तोड़फोड़ व उनके कर्मियों से मारपीट को लेकर प्रखंड के सभी डॉक्टर शनिवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए...

दुर्व्यवहार व तोड़ फोड़ के बाद हड़ताल पर गए भोरे के डॉक्टर
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजSat, 11 Aug 2018 06:16 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड मुख्यालयस्थित एक डॉक्टर के क्लीनिक पर शुक्रवार की शाम तोड़फोड़ व उनके कर्मियों से मारपीट को लेकर प्रखंड के सभी डॉक्टर शनिवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उनके समर्थन में सभी दवा दुकानदार,जांच घर व अल्ट्रासाउंड संचालक ने अपनी दुकानों को बंद कर दिया। हड़ताल के कारण गांवों से निजी क्लीनिकों पर पहुंचे करीब दो हजार मरीजों को परेशानी हुई। मरीज निराश होकर बैरंग वापस लौट गए। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम चिकित्सक डा. जगदीश चौधरी के क्लीनिक पर कुछ लोग एक मरीज को दिखाने आए थे। इस दौरान ऊंची आवाज में बात करने से मना करने पर मरीज के परिजनों ने क्लीनिक के कर्मियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार व तोड़-फोड़ की घटना को अंजाम दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें