Gopalganj News: मारपीट की घटनाओं में तीन जख्मी
Gopalganj News: बैकुंठपुर में सोमवार को आपसी विवाद के चलते तीन लोग जख्मी हो गए, जिनमें सुमन देवी, कैलाश महतो और राकेश कुमार शामिल हैं। वहीं, सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए। इसके अलावा, एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया और नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Gopalganj News: बैकुंठपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार को आपसी विवाद को लेकर हुईं मारपीट की घटनाओं में तीन जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में यादवपुर गांव की सुमन देवी, खैरा गांव के कैलाश महतो, सोनबरसा गांव के राकेश कुमार शामिल हैं। इन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
बैकुंठपुर में सड़क हादसों में चार जख्मी
बैकुंठपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटओं में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में रेवतिथ गांव की हसीना खातून, महुआ गांव के अमेरिका प्रसाद, रेवतिथ गांव के अफजल अली एवं दक्षिण बनकटी के महम्मद शकील शामिल हैं। इन्हें इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से दो लोगों को सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया।
आरोपित गिरफ्तार
बैकुंठपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार की रात सिरसा गांव में छापेमारी कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित बबलू कुमार बताया गया है। जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेजा गया है।
नए राशन कार्ड बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू
बैकुंठपुर। प्रखंड क्षेत्र में नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। बीडीओ नंदकिशोर साह ने बताया कि दो चरणों के तहत नए राशन कार्ड के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन लिया गया था। इनकी जांच के बाद दावा सही पाए जाने पर नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुराने राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए भी 250 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।


