ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजभोरे से तीन प्रत्याशियों ने जिला पार्षद के लिए किया नामांकन

भोरे से तीन प्रत्याशियों ने जिला पार्षद के लिए किया नामांकन

पर्चा दाखिल किया। नामांकन को लेकर अनुमंडल परिसर में गहमा गहमी का माहौल था। अनुमंडल परिसर के मुख्य गेट पर बांस से ड्राप गेट बनाया गया था। वहीं पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी थी। विजयीपुर...

भोरे से तीन प्रत्याशियों ने जिला पार्षद के लिए किया नामांकन
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजThu, 16 Sep 2021 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

हथुआ। एक संवाददाता

अनुमंडल परिसर स्थित नामांकन केन्द्र पर गुरूवार को भोरे प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या छह से तीन प्रत्याशियों ने जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ राकेश कुमार के समक्ष जिप सदस्य पद के लिए क्षेत्र संख्या छह से शत्रुधन प्रसाद उर्फ छागुर की भवह गुड़िया देवी, मानकी देवी व ज्ञांति देवी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन को लेकर अनुमंडल परिसर में गहमा गहमी का माहौल था। अनुमंडल परिसर के मुख्य गेट पर बांस से ड्राप गेट बनाया गया था। वहीं पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी थी।

विजयीपुर क्षेत्र संख्या चार से तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द

हथुआ। एक संवाददाता

विजयीपुर प्रखंड के क्षेत्र संख्या चार से जिला पार्षद सदस्य पद के कुल 11 प्रत्याशियों में तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है। गुरुवार को अनुमंडल मुख्यालय में स्क्रूटनी के दौरान तीनों प्रत्याशियों के आरक्षित प्रमाण पत्र यूपी के होने के कारण रद्द कर दिया गया। प्रत्याशियों के किए गए रद्द नामांकन में सुशीला देवी, निर्मला देवी, सरोज देवी का नाम शामिल है। वहीं आठ प्रत्याशियों में रीमा देवी, सुनीता देवी, प्रियंका कु मारी,उषा देवी, रंजू देवी, असर्फी देवी, कुमारी पूजा भारती का नामांकन पत्र सही पाया गया। वहीं क्षेत्र संख्या पांच से कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था। जिनका नामांकन पत्र सही पाया गया। प्रत्याशियों में सत्येन्द्र राय ,जितेन्द्र यादव, धीरेन्द्र कुशवाहा, राजीव कुमार यादव, सुशील यादव, गिरीश राय, राजीव तिवारी, शमशाद आलम, मणिन्द्र शुक्ला, अशोक कुशवाहा, शैलेश कुमार द्विवेदी, कौशल किशोर का नामांकन सही पाया गया। एसडीओ सह अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र संख्या चार से जाति प्रमाण पत्र की जांच की गयी थी। जो आरक्षित क्षेत्र के सीओ के द्वारा निर्गत नहीं किया गया था। जिसको लेकर प्रत्याशी को नोटिस दी गयी थी। लेकिन उक्त प्रमाण पत्र को सुधार नहीं होने के कारण नामांकन रद्द कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें