ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजकटेया में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर हुई खाक

कटेया में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर हुई खाक

स्थानीय थाने के रुद्रपुर गांव में शुक्रवार की रात अगलगी की घटना में दो आवासीय झोपड़ियां सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो...

कटेया में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर हुई खाक
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजSat, 25 May 2019 07:16 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय थाने के रुद्रपुर गांव में शुक्रवार की रात अगलगी की घटना में दो आवासीय झोपड़ियां सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर गांव के जासा साह के घर में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटों ने देखते ही देखते बगल के हरिवंश राम के घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दोनों घरों में रखे अनाज, बर्तन,कपड़े, चौकी, खटिया व बिस्तर सहित हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। अग्निपीड़ित हरिवंश राम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अगले माह में उनकी पुत्री की शादी होनी वाली है। शादी के लिए खरीदे गए सामान भी जल कर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। स्थानीय मुखिया मुन्ना पाण्डेय व उप मुखिया मनोज पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को राहत दिलाने का आश्वासन दिया। सीओ अफजल हुसैन ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। हल्का कर्मचारी को क्षति के आकलन के लिए भेजा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें