ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजरिमझिम बारिश के बीच एक हजार एक कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

रिमझिम बारिश के बीच एक हजार एक कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय के दिघवा दुबौली में रामर्चा महायज्ञ शुक्रवार से शुरू हो गया। महायज्ञ के मौके पर 1001 कन्याओं व महिलाओं ने कलश जल सह शोभा यात्रा...

रिमझिम बारिश के बीच एक हजार एक कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजFri, 12 Jul 2019 07:09 PM
ऐप पर पढ़ें

बैकुंठपुर प्रखंड मुख्यालय के दिघवा दुबौली में रामर्चा महायज्ञ शुक्रवार से शुरू हो गया। महायज्ञ के मौके पर 1001 कन्याओं व महिलाओं ने कलश जल सह शोभा यात्रा निकाली। रिमझिम बारिश के बीच कलश जल सह शोभा यात्रा दिघवा दुबौली डाक बंगला रोड,स्टेशन रोड,खादी भंडार रोड सहित कई सड़कों से गुजरने के बाद सिरसा स्थित लहरिया बाबा के पोखरा पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरे गए। जलभरी के बाद जलाभिषेक किया गया। फिर वैदिक मंत्रोच्चारण से महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । यज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन भजन, कीर्तन के अलावे प्रवचन की भी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए रोशनी पेयजल तथा ठहराव की भी मुकम्मल व्यवस्था है। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। महायज्ञ शुरू होने के साथ पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें