टेलीफोन एक्सचेंज से मशीन पार्ट्स की चोरी
उचकागांव में 18 जनवरी को टेलीफोन एक्सचेंज से डीजल जनरेटर के महत्वपूर्ण पार्ट्स की चोरी हो गई। बीएसएनएल अधिकारी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके अलावा, 19 वर्षीय युवती को पिछले डेढ़ माह से बंधक बनाए जाने का मामला भी सामने आया है, जिसमें पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

उचकागांव, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड के टेलीफोन एक्सचेंज में लगे दो डीजल जनरेटर से महत्वपूर्ण मशीन पार्ट्स की चोरी विगत अठारह जनवरी को कर ली गई। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बीएसएनएल के कनीय दूरसंचार अधिकारी अमरकांत भारती ने जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि टेलीफोन एक्सचेंज में स्थापित दोनों डीजल जनरेटर से एक सेट अल्टरनेटर कुंडली, दो सेट डायनेमो सेल्फ तथा दो सेट पंप की चोरी की गई है। इस संबंध में कनीय दूरसंचार अधिकारी अमरकांत भारती के आवेदन पर उचकागांव थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवती को डेढ़ माह से बदमाशों ने बनाया बंधक उचकागांव, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक 19 वर्षीया युवती को बदमाशों द्वारा पिछले डेढ़ माह से अधिक समय से किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। अपहृत युवती की मां रमावती देवी के आवेदन पर उचकागांव थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद इस सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि युवती बीते 26 नवंबर 2025 को अपने घर से श्यामपुर बाजार में खरीदारी करने के लिए निकली थी। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। लोक-लाज के भय से परिजनों ने तत्काल थाने में आवेदन नहीं दिया। इसी दौरान एक दिन परिजनों के मोबाइल फोन पर युवती का कॉल आया, जिसमें उसने बताया कि कुछ बदमाश उसे बंधक बनाकर रखे हुए हैं और उसके साथ लगातार प्रताड़ना कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




