सासामूसा में नवनिर्मित डेयरी प्लांट से लाखों की चोरी

Dec 19, 2025 10:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

-पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ, दो बाइक जब्तका ताला काटकर मशीनों के आवश्यक पार्ट्स सहित करीब पांच लाख रुपए मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में...

सासामूसा में नवनिर्मित डेयरी प्लांट से लाखों की चोरी

कुचायकोट, एक संवाददाता। सासामूसा में नवनिर्मित एक डेयरी प्लांट में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने डेयरी प्लांट का ताला काटकर मशीनों के आवश्यक पार्ट्स सहित करीब पांच लाख रुपए मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दो बाइक भी जब्त की गई हैं। पुलिस ने जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का दावा किया है। डेयरी प्लांट के मालिक उमेश सिंह ने बताया कि सासामूसा में उनका नया डेयरी प्लांट हाल ही में बनकर तैयार हुआ था, जहां मशीनें लगाई जा रही थीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उत्पादन अभी पूरी तरह शुरू नहीं हुआ है। गुरुवार की शाम रोज की तरह प्लांट में ताला लगाकर सभी अपने घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह जब वे प्लांट पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला कटा हुआ मिला। अंदर जांच करने पर मशीनों में लगे कई महत्वपूर्ण वाल्व, पार्ट्स और अन्य जरूरी सामान गायब पाए गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपए आंकी गई है। सासामूसा निवासी मनीष सिंह ने बताया कि मशीनों के अहम पार्ट्स चोरी हो जाने से डेयरी प्लांट का संचालन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे संचालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। मामले की जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और प्लांट का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई। स्थानीय लोगों ने सासामूसा और आसपास के इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। थानाध्यक्ष दर्पण सुमन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।