Gopalganj News: कटेया में मुर्गी लदी गाड़ी से भारी मात्रा में बीयर जब्त, पांच तस्कर गिरफ्तार।
हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Gopalganj News: कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने गुप्त थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में तेतरिया पुल के समीप वाहन जांच के दौरान

Gopalganj News: कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने गुप्त थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में तेतरिया पुल के समीप वाहन जांच के दौरान मुर्गियों से लदी एक पिकअप से 1212.96 लीटर बीयर बरामद की गई। पुलिस ने मौके से पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन एवं लाइनर के रूप में चल रही एक स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों में पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी राजकिशोर कुमार, गड़वा खजुरिया निवासी शेख आसिक, बेलवा माधव निवासी सरफुद्दीन आलम, राजापुर निवासी लड्डू यादव एवं मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के रजवाड़ा हलिमपुर निवासी मो. नबी शामिल है।


