घर में घुस महिलाओं को मारपीटकर जेवर छीने
भोरे। एक संवाददाता स्थानीय थाने के भगवानपुर गांव में गत शुक्रवार को पुरानी रंजिश में करीब छह हथियारबंद लोगों ने एक घर में घुसकर

भोरे। स्थानीय थाने के भगवानपुर गांव में गत शुक्रवार को पुरानी रंजिश में करीब छह हथियारबंद लोगों ने एक घर में घुसकर महिलाओं और पुरुषों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज सदर अस्पताल गोपालगंज में कराया गया। बताया जाता है कि मोतीपुर निजामत गांव के हरेश भगत, राजा राम भगत, कृष्णा भगत, सोनू भगत, प्रमोद भगत व सचिन भगत अन्य अज्ञात लोगों के साथ लोहे के रॉड, हॉकी , डंडा और हथियार लेकर भगवानपुर गांव के सिंहासन राजभर के घर में घुस गए। इसके बाद उनकी पत्नी प्रभावती देवी के मुंह पर राइफल के बट से प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया।
बचाने आए पति और परिजन गीता कुमारी को भी लोहे की रॉड और लाठियों से मारकर घायल कर दिया गया। इसी दौरान पीड़िता के गले से 30 हजार रुपए की सोने की चेन भी छीन ली गई ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


