ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंज उच्च विद्यालय में पचपन लाख की हेराफेरी का किया खुलासा

उच्च विद्यालय में पचपन लाख की हेराफेरी का किया खुलासा

प्रखंड के मुखीराम उच्च विद्यालय में पचपन लाख रुपए गबन किए जाने का खुलासा हुआ है। मामले का खुलासा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों को भेजे गए एक पत्र से हुआ...

 उच्च विद्यालय में पचपन लाख की हेराफेरी का किया खुलासा
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजTue, 30 Jan 2018 06:47 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के मुखीराम उच्च विद्यालय में पचपन लाख रुपए गबन किए जाने का खुलासा हुआ है। मामले का खुलासा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियों को भेजे गए एक पत्र से हुआ है। पत्र में पूर्व प्रधानाध्यापक विश्वनाथ प्रसाद पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया है। पत्र में वर्ष 2007 से 2016 तक छात्रों के साइकिल,पोशाक व छात्रवृति मद की राशि के गबन का आरोप लगाया गया है। साथ ही वर्ष-2007 से 2016 तक नवम वर्ग में फर्जी छात्रों का नामांकन करने की बात कही गई है। पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि वर्ष-2014 में छात्रवृत्ति की राशि छात्रों को नहीं देकर आपस में बांट लिया गया है। यहीं नहीं पंखा, स्काउट व प्रयोगशाला की वस्तुओं आदि मद में खरीद दिखाकर लाखों रुपए का गबन किया गया है। पत्र में कहा गया है कि अब तक प्रधानाचार्य श्री प्रसाद ने विकास मद का प्रभार नहीं दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि प्लस टू में छात्रों की पढ़ाई नहीं हो रही है। यहां कार्यरत शिक्षक कई गुटों में बंटे हुए हैं। इससे नियमित वर्ग का संचालन नहीं हो पाता है। जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। विद्यालय परिचारी पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा गया है कि पूर्व में भी इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए लिखित आवेदन दिया गया है। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी इनपर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। आवेदन में मुखीराम विद्यालय थावे की जमीन पर हड़पने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। इसको लेकर प्रबंधन समिति के सदस्य ओम प्रकाश राय ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव बिहार सरकार व सचिव शिक्षा विभाग के निदेशक, शिक्षा विभाग आयुक्त सारण प्रमंडल सहित डीएम गोपालगंज व जिला उप विकास आयुक्त गोपालगंज को प्रतिलिपि भेज कर कार्रवाई करने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें