ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजजिला विधिज्ञ संघ के शेष परिणाम भी घोषित

जिला विधिज्ञ संघ के शेष परिणाम भी घोषित

जिला विधिज्ञ संघ के शेष 16 पदों के परिणाम मंगलवार की देर रात को घोषित कर दिये गये। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच खुशी का माहौल कायम हो...

जिला विधिज्ञ संघ के शेष परिणाम भी घोषित
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजWed, 17 Apr 2019 06:58 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला विधिज्ञ संघ के शेष 16 पदों के परिणाम मंगलवार की देर रात को घोषित कर दिये गये। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच खुशी का माहौल कायम हो गया। प्रत्याशी व उनके समर्थक एक- दूसरे को मिठाईयां खिला कर बधाई देते रहे। मालूम हो कि जिला विधिज्ञ संघ के चार एकल पदों की मतगणना मंगलवार को दिन में ही पूरी कर ली गई थी। जिसमें अध्यक्ष पद प्रेमनाथ मिश्रा, महासचिव शैलेंद्र कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार राय व अंकेक्षक रविप्रकाश मणि त्रिपाठी निर्वाचित घोषित किये गये थे। मतगणना के दौरान वकालतखाना परिसर में गहमा- गहमी का माहौल बना रहा। देर रात तक चली मतगणना में उपाध्यक्ष के तीन पदों पर अखिलेश्वर कुमार सिंह, देवेंद्र मणि त्रिपाठी व अवधेश प्रसाद मणि, संयुक्त सचिव के तीन पदों पर अनिल कुमार दुबे, जगत नारायण शाही व विशाल राज और सहायक सचिव के तीन पदों पर रंजय कुमार दुबे, रामेश्वर सिंह व अजीत कुमार सिंह निर्वाचित घोषित किये गये। वहीं कार्यकारिणी के सात पदों पर सलोना, दीप कुमार राय, अखिलेश्वर ठाकुर, अमरेंद्र शर्मा, देवेंद्र कुमार दुबे, हरेराम गुप्ता व धनंजय कुमार दुबे निर्वाचित घोषित किये गये। मालूम हो कि वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों पर पहले ही मोहम्मद अली, विपीन बिहारी श्रीवास्तव, रामेश्वर सिंह, ललन द्विवेदी व आद्यानंद कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें