Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsThave Police Launches Vehicle Inspection Drive Ahead of Assembly Elections
थावे बस पड़ाव पर चलाया गया वाहन जांच अभियान

थावे बस पड़ाव पर चलाया गया वाहन जांच अभियान

संक्षेप:

फोटो कैप्शन:7 गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 पर थावे बस पड़ाव पर सोमवार को वाहन जांच करती थावे पुलिस।

Oct 07, 2025 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

थावे। एक संवाददाता विधानसभा चुनाव को लेकर थावे पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में सोमवार को गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 स्थित थावे बस स्टैंड पर एसपी के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा के नेतृत्व में एसआई पप्पु कुमार एवं पुलिस जवानों ने वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान गाड़ियों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। अचानक जांच अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाए गए अभियान के दौरान बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और कागजात के पाए गए चालकों से जुर्माना वसूला गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।