Hindi NewsBihar NewsGopalganj NewsTeachers Assigned as BLOs Must Prioritize Academic Work Amid Elections
शैक्षणिक कार्य व बीएलओ का दायित्व निभाएंगे शिक्षक
कुचायकोट में विधानसभा चुनाव के लिए बीएलओ की नियुक्ति की गई है। विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य के बाद, बीएलओ को विद्यालय में शैक्षणिक कार्य और बीएलओ के दायित्व निभाने होंगे। अर्द्धवार्षिक परीक्षा के...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंजTue, 9 Sep 2025 11:34 PM

कुचायकोट। विधानसभा चुनाव को लेकर बीएलओ की प्रतिनियुक्ति की गई थी। विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य समाप्त होने के बाद अब बीएलओ को विद्यालय में शैक्षणिक कार्य के साथ-साथ बीएलओ का दायित्व भी निभाना होगा। गौरतलब है कि विद्यालयों में बुधवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो रही है। ऐसे में पदाधिकारियों ने निर्देश दिया है कि बीएलओ के रूप में नियुक्त शिक्षक अपने विद्यालय का शैक्षणिक कार्य प्राथमिकता से पूरा करें। इसके बाद बीएलओ संबंधी कार्य निष्पादित करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




