आंधी-तूफान से बदला मौसम का मिजाज

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

सिधवलिया। एक संवाददाता शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर के समय तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज हवाओं के कारण जहां एक ओर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि...

 आंधी-तूफान से बदला मौसम का मिजाज

सिधवलिया। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर के समय तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज हवाओं के कारण जहां एक ओर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि इस बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में सरसों और दलहन की कटाई कर रहे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर कटी हुई सरसों उड़कर खेतों में बिखर गई, जिससे उपज को नुकसान पहुंचा। कई पेड़ भी जड़ से उखड़ गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।