केवीके में मशरूम उत्पादन का किसानों को दिया गया प्रशिक्षण
-31 प्रतिभागियों ने लिया भाग, वैज्ञानिक ने दी उन्नत तकनीकों की जानकारीसिपाया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में 25 से 27 फरवरी तक मशरूम उत्पादन विषय पर तीन दिवसीीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन...

गोपालगंज, नगर संवाददाता सिपाया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में 25 से 27 फरवरी तक मशरूम उत्पादन विषय पर तीन दिवसीीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 31 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान कृषि वैज्ञानिक अभिषेक राणा ने प्रतिभागियों को मशरूम की वैज्ञानिक खेती की उन्नत तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बीज चयन, कम्पोस्ट तैयार करने की विधि, तापमान एवं नमी प्रबंधन, रोग एवं कीट नियंत्रण तथा उत्पादन के बाद भंडारण व विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मशरूम उत्पादन कम लागत, कम स्थान और कम समय में अधिक आय देने वाली खेती है, जिसे किसान स्वरोजगार के रूप में अपना सकते हैं।
प्रशिक्षण में सैद्धांतिक जानकारी के साथ-साथ व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। जिससे प्रतिभागियों को तकनीक को समझने में सुविधा हुई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए गए। साथ ही मशरूम उत्पादन को आय के वैकल्पिक स्रोत के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


