इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को पीटा
गोपालगंज के कुचायकोट व विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र रितेश कुमार के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। रितेश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पूर्व के विवाद का परिणाम बताया जा रहा है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोपालगंज,हमारे संवाददाता जिले के कुचायकोट व विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया व श्यामपुर गांव के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर लौट रहे एक बाइक सवार छात्र के साथ मारपीट की गई। मारपीट में छात्र व विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के खेम मटिहनिया गांव के अमलेश प्रसाद का 20 वर्षीय बेटा रितेश कुमार को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। घटना के संबंध में घायल छात्र रितेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम पूर्व के विवाद को लेकर उसके गांव के एक युवक अभिषेक कुमार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी।
इसी बात को लेकर वह शनिवार को सासामूसा से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर वापस अपने घर बाइक पर सवार होकर दोस्तों के साथ लौट रहा था तो रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की गई। छात्र ने बताया कि सिपाया व श्यामपुर गांव के बीच हमलावरों में घटना को अंजाम दिया है। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। वहीं छात्र ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने के बाद उसके व हमला करने वाले युवकों के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए थे। जहां धक्का-मुक्की व गाली-गलौज हो रही थी। इसी क्रम में दो बाइक सड़क पर गिर गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


