हड़ताल खत्म होते ही काम पर लौटे सीओ

May 06, 2026 09:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

कुचायकोट में हड़ताल समाप्त होने के बाद अंचल कार्यालय की प्रशासनिक गतिविधियाँ फिर से शुरू हो गई हैं। सीओ मणि भूषण कुमार ने कार्यालय में योगदान दिया और लंबित मामलों के निपटारे की प्रक्रिया तेज करने का आश्वासन दिया। हड़ताल के कारण भूमि विवाद, प्रमाण पत्र जैसी कई महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रभावित हुई थीं।

हड़ताल खत्म होते ही काम पर लौटे सीओ

कुचायकोट। एक संवाददाता लंबे समय से जारी हड़ताल समाप्त होने के बाद अंचल कार्यालय की प्रशासनिक गतिविधियों ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। सीओ मणि भूषण कुमार ने फिर अपने कार्यालय में योगदान कर लिया है। उनके कार्यभार संभालते ही लंबे समय से लंबित पड़े मामलों के निष्पादन को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। हड़ताल के कारण अंचल कार्यालय में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र सहित कई जरूरी कार्य प्रभावित हो गए थे। इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और कई मामलों में कार्य पूरी तरह ठप हो गए थे।

कार्यालय में योगदान करने के बाद सीओ मणि भूषण कुमार ने कहा कि हड़ताल की वजह से जो भी कार्य लंबित रह गए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तेजी से निष्पादित किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।