होली में शराब पी हुडदंग मचाने वाले जाऐंगे जेल, होगी कार्रवाई भी

Mar 02, 2026 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

- उत्पाद टीम की पांच टीमें शराब तस्करों व पियक्कड़ों को पकड़ने के लिए कर रहीं छापेमारी - उत्पाद उपायुक्त सारण प्रमंडल के नेतृत्व में गांवों में चल रहा जन जागरूकता अभियान भी

होली में शराब पी हुडदंग मचाने वाले जाऐंगे जेल, होगी कार्रवाई भी

गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि रंगों के त्योहार होली में शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। वहीं शराब स्टॉक करने व बिक्री करने वाले लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें सोमवार को यूपी-बिहार सीमा के भिंगारी, पगरा सहित अन्य इलाकों में होली के मद्देनजर चल रही जनजागरूकता अभियान के तहत उपायुक्त मद्य निषेध सारण प्रमंडल दिनबंधु ने कहीं। उन्होंने कहा कि जिले में शराब बंदी कानून लागू होने के साथ ही शराब के सेवन, बिक्री व उत्पादन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस कानून की अवहेलना करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है।

अभियान के पहले दिन यूपी-बिहार सीमा के क्षेत्र में छापेमारी 20 पियक्कड़ों व 11 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके पास से टीम ने 183 लीटर शराब भी बरामद की है। उन्होंने आम लोगों से शराब बेंचने व पीने वाले लोगों के संबंध में जानकारी देने की अपील की। इसके बाद इलाके में शराब बंदी कानून संबंधित माइकिंग भी करायी गयी। मौके पर उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार, उत्पाद इंस्पेक्टर सहित भारी संख्या में उत्पाद के सिपाही मौजूद थे। --------- पांच टीमें करेंगी छापेमारी होली के दौरान शराब पीकर हुडदंग मचाने व शराब बेचने वाले तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। गश्ती के दौरान किसी पर भी शक होने पर जांच की जा रही है। इस दौरान शराब पीने की पुष्टी होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी अभियान अगले सोमवार तक चलेगा। सभी टीम का नेतृत्व उत्पाद इंस्पेक्टर करेंगे। वहीं उत्पाद अधीक्षक व उपायुक्त मद्य निषेध सारण प्रमंडल भी छापेमारी दल की निगरानी करेंगे। छापेमारी के दौरान जरूरत पड़ने पर स्थानीय पुलिस थाना से भी मदद ली जाएगी। ------------ यूपी बॉर्डर इलाके में वाहनों की सघन जांच शुरू यूपी बिहार से जुड़े कोटनरहवां, पगरा, भेंगारी व बलथरी चेकपोस्ट पर शराब बरामदगी के लिए वाहनों की सघन तलाशी अभियान जारी है। उत्पाद विभाग की टीम यूपी से आने वाले सभी तरह के वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे हैं। स्कैनर मशीन, ड्रोन कैमरे से वाहनों की जांच करने में मदद मिल रही है। इधर, एनएच 28 के किनारे स्थित लाइन होटलों, शहर के संचालित रेस्टोरेंट व गंडक दियारा स्थित संभावित शराब के अड्डों को खंगाला जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।