ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजढाई लाख रुपए की संपत्ति चुराई

ढाई लाख रुपए की संपत्ति चुराई

शहर के कॉलेज रोड से चोरों ने एक पिकअप पर लदी करीब ढाई लाख रुपए की संपत्ति चुरा...

ढाई लाख रुपए की संपत्ति चुराई
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजFri, 11 Oct 2019 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के कॉलेज रोड से चोरों ने एक पिकअप पर लदी करीब ढाई लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली। मामले में पिकअप चालक व गोपालपुर थाने के बुढ़ी गांव के उदन पासवान ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने बताया है कि वह अपनी कुरियर सर्विस वाली पिकअप गाड़ी पर सामान लेकर गोपालगंज शहर से बाहर जा रहा था। इस दौरान शहर के कॉलेज रोड में वह रुक कर चाय पीने के लिए चला गया। इस बीच चोरों ने पिकअप पर लदे सामानों को रस्सी व तिरपाल को काटकर करीब दो लाख 31 हजार रुपए की सामान चोरी कर ली। मामले में नगर थाने की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें