होली को लेकर दूसरी स्पेशल ट्रेन की हुई घोषणा
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने होली के दौरान छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर की दूसरी विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 5 से 15 मार्च के बीच चार फेरों में चलेगी और प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। प्रत्येक ट्रेन में 22 कोच होंगे, जिसमें जनरल, शयनयान और एसी श्रेणियां शामिल हैं।

थावे। एक संवाददाता होली को लेकर बढ़ती भीड़ के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर दूसरी विशेष ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार गाड़ी संख्या 05089/05090 चार फेरों के लिए 5 से 15 मार्च के बीच गुरुवार एवं शनिवार (छपरा से) और शुक्रवार एवं रविवार (आनंद विहार से) चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद व गाजियाबाद सहित प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। जिले में थावे के अलावा दिघवा-दुबौली में भी ठहराव दिया गया है। प्रत्येक ट्रेन में जनरल, शयनयान एवं विभिन्न एसी श्रेणियों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


