सीवान रूट से तिरूपति के लिए गर्मी स्पेशल ट्रेन होगा परिचालन

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

- यात्रियों की सुविधा को तिरूपति व छपरा जंक्शन से एक-एक राउंड में होगा ट्रेन का परिचालन - तिरूपति जं. से 7 मई तो छपरा जंक्शन से 12 मई 2026 को खुलेगी तिरूपति गर्मी स्पेशल ट्रेन

सीवान रूट से तिरूपति के लिए गर्मी स्पेशल ट्रेन होगा परिचालन

गोपालगंज। ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे सीवान रूट से तिरूपति के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगी। इस गर्मी स्पेशल ट्रेन का परिचालन छपरा व तिरूपति जंक्शन से एक-एक राउंड में कराया जाएगा।

ट्रेन परिचालन की तारीखें

तिरूपति जंक्शन से पहली बार ट्रेन का परिचालन 7 मई को तो छपरा जंक्शन से 12 मई को होगा। स्पेशल ट्रेन संख्या 07443 तिरूपति-छपरा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 07 मई, 2026 को तिरूपति से रात 11:55 बजे खूलेगी जो दूसरे दिन रेणिगुंटा, राजमपेट, कड़पा, ताडिपत्रि, डोन , कर्नूलु सिटी, गदवाल, वनपर्ति रोड, महबूबनगर, शादनगर, काचीगुडा, मलकाजगिरी, कामारेड्डी, निजामाबाद, ननदेड़ ,पूर्णा , हिंगोली, बाशिम, अकोला, मलकापुर, खण्डवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या कैंट, चौथे दिन अयोध्या धाम, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर होते हुए तीसरे दिन सुबह 6:20 बजे सीवान और 07:45 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी यात्रा

वापसी यात्रा में, 07444 छपरा-तिरूपति विशेष गाडी 12 मई को छपरा से सुबह 5:00 बजे खुलेगी और सीवान जंक्शन पर सुबह 6:10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट , लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई , वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, दूसरे दिन बीना, भोपाल, इटारसी, खण्डवा, मलकापुर , अकोला, बाशिम, हिंगोली, पूर्णा, हजूर साहिब नान्देड, निजामाबाद, कामारेड्डी, मलकाजगिरी, काचीगुडा, शादनगर, महबूबनगर, वनपर्ति रोड, गदवाल, कर्नूलु सिटी, डोन, ताडिपत्रि, राजमपेट , रेणिगुंटा होते हुए तीसरे दिन दोपहर 12: 20 बजे तिरूपति पहुंचेगी।

गाड़ी की संरचना

इस गाडी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 13, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर सह लगेजयान के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विशेष ट्रेन कब चलेगी?
विशेष ट्रेन तिरूपति से 7 मई, 2026 को रात 11:55 बजे चलेगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।