ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजरिपब्लिक डे क्विज में मुस्कान व अंजलि अव्वल

रिपब्लिक डे क्विज में मुस्कान व अंजलि अव्वल

प्रखंड के मध्य विद्यालय बिगही बैरिशाल में रिपब्लिक डे क्विज कंटेस्ट का आयोजन किया...

रिपब्लिक डे क्विज में मुस्कान व अंजलि अव्वल
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजMon, 27 Jan 2020 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

हथुआ। प्रखंड के मध्य विद्यालय बिगही बैरिशाल में रिपब्लिक डे क्विज कंटेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखलायी। क्विज में रानी लक्ष्मी बाई टीम की मुस्कान व अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किए। जबकि विवेकानंद टीम की नेहा व काजल ने द्वितीय तथा सरोजिनी नायडू टीम के अबरे आलम व अंजलि तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मेडल व ट्राफी के अलावा स्थानीय मुखिया रामाजी साह व कार्यकर्ता परमानंद प्रसाद द्वारा भी पुरस्कृत किया गया। क्विज का संचालन प्रधानाध्यापक डा. विनोद कुमार सिंह ने किया। मौके पर मुखिया रामाजी साह, मुखिया रघुनाथ महतो, विंदा देवी, प्रतिमा देवी आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें