गोपालगंज में फिर आंधी पानी ने मचाई तबाही,कई इलाकों में ओले गिरे
गोपालगंज में बुधवार की शाम अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित किया और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई गई। कई गांवों में भारी तबाही हुई और पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया।

गोपालगंज। गोपालगंज में बुधवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। पंचदेवरी, विजयीपुर और कटेया प्रखंडों में कई जगहों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज हवा के कारण पेड़ गिरने और बिजली तार क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बदले मौसम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
खतरनाक मौसम का प्रभाव
पंचदेवरी और कटेया प में बुधवार की शाम मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने कई गांवों में भारी तबाही मचाई। बइसिया, बरवां, भाठवा, सेमरिया, पंचदेवरी, भृंगीचक, जमुनहां, खालगांव, इन्दरपट्टी और रूपी बगही गांवों में जमकर ओले गिरे, जिससे खेत-खलिहान से लेकर आम जनजीवन तक बुरी तरह प्रभावित हो गया। वहीं, दर्जनों अन्य गांवों में हल्की ओलावृष्टि दर्ज की गई। ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में खेत और सड़कें सफेद चादर से ढक गईं। तेज हवा के साथ बारिश होने से स्थिति और बिगड़ गई। कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर या टूटकर सड़कों पर गिर पड़े, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद रास्ता साफ कराया।
शादी-विवाह में खलल
इस दौरान चल रहे शादी-विवाह के लगन पर भी मौसम की मार साफ दिखी। अचानक आई तेज आंधी और बारिश से कई जगहों पर समारोह बाधित हो गए। टेंट-शामियाने उखड़ने और कार्यक्रम स्थगित होने की भी खबरें सामने आई हैं, जिससे लोगों का उत्साह फीका पड़ गया।
किसानों पर असर
ओलावृष्टि और तेज बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान सब्जी उत्पादक किसानों को हुआ है। खेतों में लगी भिंडी, बैंगन और कद्दू की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। ओलों की मार से पौधे टूट गए और फसलें जमीन पर गिरकर खराब हो गईं। किसानों का कहना है कि इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन एक झटके में सारी मेहनत पर पानी फिर गया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Manish Kumarशॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।
परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।
करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।
शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।
विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


