लाइन बाजार में सड़क पर गंदे पानी के जलजमाव से बढ़ी परेशानी

Mar 01, 2026 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

-बाजार के कारोबारियों का व्यवसाय हो रहा है प्रभावित मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार की सड़क पर रविवार को लगा जजलमाव

लाइन बाजार में सड़क पर गंदे पानी के जलजमाव से बढ़ी परेशानी

उचकागांव, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार की सड़क पर इन दिनों जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। लगातार बह रहा गंदा पानी अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है। जहां रोजाना सैकड़ों दुकानदार अपना कारोबार करते हैं और हजारों लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। वहीं सड़क जलजमाव के कारण बदहाल नजर आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाला ओवर फ्लो होने के चलते कई दिनों से पानी सड़क पर बह रहा है। लगातार बहते पानी से सड़क टूटने लगी है। फिसलन इतनी बढ़ गई है कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए गुजरना जोखिम भरा हो गया है।

कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं, लेकिन, समस्या जस की तस बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि दुकानों के सामने पानी जमा रहने से ग्राहक अंदर आने से कतराने लगे हैं। कारोबार में गिरावट से व्यापारी आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। वहीं, गंदे पानी के कारण दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। ----------------- बोले लोग स्थानीय लोगों आरोप है कि संबंधित विभाग को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन करेंगे। लाइन बाजार जैसी महत्वपूर्ण जगह पर इस प्रकार की लापरवाही से आमजन की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर खतरा बना हुआ है। उधर, प्रखंड के बीडीओ ने बताया कि जलजमाव की सूचना मिली है। जल्द ही समस्या से निजात दिलायी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।