आंधी-पानी से छह फीडर हुए ब्रेकडाउन,बिजली आपूर्ति ठप
गोपालगंज में सोमवार रात आई तेज आंधी-पानी के कारण 33 और 11 हजार केवीए के आधा दर्जन फीडर अचानक ब्रेकडाउन हो गए। इससे चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि मीरगंज डिविजन में बिजली निर्बाध रही। आंधी के कारण पेड़ की टहनियां टूट गईं, जिससे मरम्मत में परेशानी हुई।

गोपालगंज। जिले में सोमवार की देर रात आयी तेज आंधी-पानी के चलते 33 व 11 हजार केवीए के आधा दर्जन फीडर अचानक ब्रेकडाउन हो गए। जिसके चलते करीब चार घंटे तक बिजली अपूर्ति बाधित रही। हालांकि आंधी-पानी से सिर्फ गोपालगंज डिविजन इलाका प्रभावित रहा। इधर, मीरगंज डिविजन इलाके में निर्बाद्ध रूप से बिजली की आपूर्ति होती रही। मिली जानकारी के अनुसार आंधी पानी के चलते गोपालगंज-झंझवा 33 हजार केवीए लाइन व बरौली, बैकुंठपुर, मांझागढ़ प्रखंड के आधा दर्जन 11 हजार केवीए के लाइन ब्रेक डाउन हो गया। आंधी के चलते लाइनों पर पेड़ की टहनियां टूट कर गिर गई थीं। जिससे रात में बिजली आपूर्ति बहाल करने में कंपनी के लाइन मैन व मानव बलों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हालांकि शहरी व कुछ ग्रामीण इलाकों में रात में ही बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई। कंपनी के कार्यपालक अभियंता आपूर्ति मो. इकबाल अंजुम ने बताया कि आंधी-पानी खत्म होने के साथ ही आपूर्ति लाइनकी खराबी को दुरुस्त कर लिया गया। (रिपोर्ट: राजीव कुमार सिंह)
लेखक के बारे में
Manish Kumarशॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।
परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।
करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।
शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।
विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


