सड़क हादसे में बाइक सवार दो महिला समेत तीन जख्मी
गोपालगंज के उचकागांव थाने के पिपरहिया गांव में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में दो महिलाएँ शामिल हैं। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, फिर गंभीर स्थिति में मॉडल सदर अस्पताल रेफर किया गया। टक्कर अज्ञात वाहन से हुई थी।

गोपालगंज।जिले के उचकागांव थाने के पिपरहिया गांव में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक पर सवार दो महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में उचकागांव थाने के ही बरारी जगदीश गांव के अली शेर की पत्नी नजमा खातून, उसका पड़ोसी अरमान अली व शकीना खातून शामिल हैं। इलाज के लिए उन्हें पहले उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया गया है कि तीनों एक बाइक पर सवार होकर अपने घर से कहीं जा रहे थे।
इस दौरान वे जैसे ही पिपरहिया गांव में पहुंचे कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी संख्या में मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों की मदद से हादसे की जानकारी घायलों के परिजनों को दी गई। फिर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए पहले उचकागंव फिर मॉडल सदर अस्पताल में लेकर गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


