Gopalganj News: दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवक जख्मी
Gopalganj News: बैकोंठपुर। स्थानीय थाने के पकहां गांव में दो बाइकों के बीच भिडंत में चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। शराब के नशे में संतोष साह को गिरफ्तार किया गया। मारपीट में तीन लोग जख्मी हुए। अज्ञात वाहन की चपेट में एक युवक आया है। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Gopalganj News: बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के पकहां गांव में स्थित जमींदारी बांध पर दो बाइकों के बीच गुरुवार की सुबह आमने- सामने हुई भिडंत चार युवक के गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवकों में में पकहां गांव के विशाल कुमार, दिव्यांशु कुमार, बहरामपुर गांव के मिठाई लाल कुमार एवं धीरज कुमार शामिल हैं। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिसमें दो लोगों को सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया।
शराब के नशे में युवक गिरफ्तार
बैकुंठपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार की रात दिघवा गांव में छापेमारी कर शराब के नशे में धुत संतोष साह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मारपीट में तीन जख्मी
बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के चिउटाहां गांव में गुरुवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में सरोज देवी, रामकुमार शर्मा एवं शिल्पी देवी शामिल हैं। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक जख्मी
बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के दिघवा दुबौली बाजार के समीप गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सीवान जिले के नवीगंज निवासी विशाल कुमार सिंह जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज کے لیے सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों को खुले रखने का निर्देश
बैकुंठपुर। प्रखंड क्षेत्र के सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों को 24 घंटे खुले रखने का निर्देश दिया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ को देखते हुए यह निर्देश जारी किया गया है। ताकि बाढ़ पीड़ितों को 24 घंटे इलाज की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर मिल सके। उन्होंने बताया कि विशेष स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को लाकर इलाज किया जाएगा।

