चैनपट्टी गांव के समीप दो बाइक की टक्कर में दादा व पोते समेत तीन जख्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

- मॉडल सदर अस्पताल गोपालगंज के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा तीनों घायलों का इलाज चैनपट्टी गांव के समीप दो बाइक की टक्कर में दादा व पोते समेत तीन जख्मी

चैनपट्टी गांव के समीप दो बाइक की टक्कर में दादा व पोते समेत तीन जख्मी

गोपालगंज। हमारे संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के समीप एनएच 27 पर दो बाइकों की टक्कर में दादा और दो पोते गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा गांव के सूर्य बली महतो की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें डॉक्टर से दिखाने के लिए उनके दो पोते अंशु कुमार और नीतेश कुमार बाइक पर बैठकर गोपालगंज शहर में आ रहे थे। इस बीच वे जैसे ही नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव के समीप एनएच 27 पर पहुंचे कि तेज रफ्तार से आ रही सामने से दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल में पहुंचाया गया। घटना की सूचना जख्मी पोतों ने अपने परिवार के सदस्यों को भी सूचना दी। परिजनों की मौजूदगी में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। हादसे में सूर्य बली महतो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं एक पोता अंशु कुमार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।