ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजपूजा व उन्नति राष्ट्रीय ताइक्वांडो के लिए चयनित

पूजा व उन्नति राष्ट्रीय ताइक्वांडो के लिए चयनित

37 वीं जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए जिले की पूजा कुमार व उन्नति पालीवाल का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता छतीसगढ़ के विलासपुर में आयोजित किया...

पूजा व उन्नति राष्ट्रीय ताइक्वांडो के लिए चयनित
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजThu, 28 Dec 2017 07:11 PM
ऐप पर पढ़ें

37 वीं जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए जिले की पूजा कुमार व उन्नति पालीवाल का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता छतीसगढ़ के विलासपुर में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए जिले से इन दो महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी पूजा कुमारी बरौली के सिसई गांव की व उन्नति पालीवाल कुचायकोट के सासामूसा गांव की रहने वाली हैं। गोपालगंज के विनय कुमार शर्मा को बिहार टीम के मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया है। गुरुवार को खिलाड़ी छतीसगढ़ के लिए रवाना हो गए। मौके पर संघ के महासचिव कमल कुमार पटेल, प्रेम सागर यादव, उपाध्यक्ष जुबैर अहमद, कोषाध्यक्ष विद्यासागर प्रसाद व गोपालगंज संघ के कोच प्रदीप कुमार यादव थे। (हि.प्र.)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें