ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजराजद का संविधान बचाओ न्याय यात्रा फ्लॉप शो: भाजपा

राजद का संविधान बचाओ न्याय यात्रा फ्लॉप शो: भाजपा

तेजस्वी यादव की यह न्याय यात्रा नहीं, बल्कि परिवार बचाओ व बेनामी संपत्ति बचाओ यात्रा...

राजद का संविधान बचाओ न्याय यात्रा फ्लॉप शो: भाजपा
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजTue, 23 Oct 2018 07:55 PM
ऐप पर पढ़ें

तेजस्वी यादव की यह न्याय यात्रा नहीं, बल्कि परिवार बचाओ व बेनामी संपत्ति बचाओ यात्रा है। जिसको जिले की जनता ने नकार दिया है। उक्त बातें भाजपा के जिला महामंत्री रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी ने राजद के संविधान बचाओ यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। उन्होंने जारी एक प्रेसविज्ञप्ति में कहा है कि यह यात्रा पूरी तरह फ्लॉप रही है। तेजस्वी यादव व लालू यादव पहले अपने भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे अपने कुनबा को बचाने की कोशिश करें। संविधान की रक्षा भाजपा बखूबी कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून के चंगुल में फंसकर सजायाफ्ता लालू जी व उनके परिवार को यह पता है कि भ्रष्टाचार के जितने मामले दर्ज हुए हैं, उन सभी मामलों में सभी लोगों को पुनः सजा होने वाली है। अपने बचने के लिए तेजस्वी यादव संविधान की दुहाई देकर दबाव बनाना चाहते हैं। इसलिए यात्रा कर रहे हैं। जिसको जनता सफल नहीं होने देगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें