ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजसासामुसा का आरक्षित क्षेत्र विष्णु शुगर मिल को किया गया आवंटित

सासामुसा का आरक्षित क्षेत्र विष्णु शुगर मिल को किया गया आवंटित

विभाग का निर्देश कि वहां के किसानों को अपने गन्ने की आपूर्ति में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो सके। इससे क्षेत्र के किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। गन्ना किसानों में यह असमंजस की स्थिति थी कि...

सासामुसा का आरक्षित क्षेत्र विष्णु शुगर मिल को किया गया आवंटित
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजWed, 27 Oct 2021 09:01 PM
ऐप पर पढ़ें

विभाग का निर्देश

- जीएम ने कहा कि जल्द सासामुसा के गन्ना क्षेत्र में कराया जाएगा सर्वे

- किसानों से अधिक से अधिक रकवे में उन्नत प्रभेद लगाने की अपील की

गोपालगंज। बैकुंठपुर। एक संवाददाता

जिले के विष्णु शुगर मिल ,गोपालगंज के गन्ना आरक्षित क्षेत्र आवंटित होने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। संयुक्त गन्ना उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा सासामुसा चीनी मिल का परंपरागत एवं अपरंपरागत आरक्षित क्षेत्र का आवंटन वर्ष 202-22 के लिए विष्णु शुगर मिल को किया गया है। ताकि वहां के किसानों को अपने गन्ने की आपूर्ति में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो सके। इससे क्षेत्र के किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। गन्ना किसानों में यह असमंजस की स्थिति थी कि सासामुसा चीनी मिल का इस वर्ष पेराई सत्र नहीं चलने की स्थिति में उनके गन्ने की आपूर्ति कैसे की जाएगी। विष्णु शुगर मिल के जीएम पीआरएस पाणिकर ने बताया कि जल्द वहां पर गन्ने सर्वे का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। किसान अपने खेत पर रहकर अपने समक्ष खेत की नापी कराएं। नापी के समय किसानों को घोषणा पत्र भरना, बैंक पासबुक, आधार कार्ड का छायाप्रति देना आवश्यक है। महाप्रबंधक ने सासामुसा के गन्ना किसानों से अधिक से अधिक रकवे में गन्ने की अच्छे प्रभेद के बीज के साथ से करने की अपील की है। बेहतर खेती व उन्नत प्रभेद लगाने में मिल प्रबंधन द्वारा किसानों को हर संभव मदद की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें