सरपंच के पोते को चाकू से हमला कर किया घायल
गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के कररिया बाजार के समीप शुक्रवार को घर से शहर आ रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने आपसी विवाद में चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की घटना के बाद...
गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के कररिया बाजार के समीप शुक्रवार को घर से शहर आ रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने आपसी विवाद में चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की घटना के बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार,नगर थाना के एकड़ेरवा गांव निवासी सरपंच रूस्तम अंसारी के पोते अब्दुल रहमान अपनी बाइक पर सवार होकर शुक्रवार को अपने घर से शहर में सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। इस दौरान अचानक कुछ युवकों ने कररिया बाजार के समीप रास्ते में घेरकर चाकू व लाठी डंडे से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वहीं, नगर थाने की पुलिस युवक का बयान दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।