कुचायकोट के युवक की बेंगलुरु में सड़क दुर्घटना में मौत
स्थानीय थाने के करमैनी मोहब्बत गांव के एक युवक की मौत रविवार को सड़क दुर्घटना में बेंगलुरु में हो गई। मृतक प्रमोद सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार सिंह...
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजSun, 24 Mar 2019 06:07 PM
ऐप पर पढ़ें
स्थानीय थाने के करमैनी मोहब्बत गांव के एक युवक की मौत रविवार को सड़क दुर्घटना में बेंगलुरु में हो गई। मृतक प्रमोद सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार सिंह था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। बताया जाता है कि प्रिंस कुछ ही दिन पूर्व घर से नौकरी करने के लिए बेंगलुरु गया था। वह ऑफिस से अपने क्वार्टर पर सीवान के एक युवक के साथ बाइक से लौट रहा था। इस दौरान कार की चपेट में आने से दोनों की मौत घटनास्थल पर ही गई। घर पर घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग परिजनों को ढांढ़स बढ़ाने में जुट हैं।