सेवानिवृत्त 9 शिक्षक व कर्मियों को मिला सेवांत लाभ

Feb 28, 2026 10:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

फोटो कैप्शन 98: जिला शिक्षा कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मियों के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार।

सेवानिवृत्त 9 शिक्षक व कर्मियों को मिला सेवांत लाभ

गोपालगंज। नगर संवाददाता जिला शिक्षा कार्यालय सभागार में शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कुल 9 शिक्षक व कर्मियों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्ति के साथ ही उन्हें सेवांत लाभ भी दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने कहा कि सेवा-काल का समापन जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत है। समारोह में कर्मियों ने बताया कि अब विभागीय प्रक्रिया में सुधार के कारण सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर सेवांत लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें काफी सहूलियत मिल रही है।

सेवानिवृत्त होने वालों में अजय कुमार, साहेब हुसैन, भरत प्रसाद, कृष्णजी भक्त, राजकिशोर शाह, रवीन्द्र पांडेय, विश्वनाथ सिंह और विक्रमा मांझी शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।