ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गोपालगंजकटेया प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य का परिणाम घोषित

कटेया प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य का परिणाम घोषित

कटेया/थावे। एक संवाददातात्र संख्या सात से संदीप वर्मा, क्षेत्र संख्या आठ से आरती देवी,क्षेत्र संख्या नौ से मुन्नी देवी, क्षेत्र संख्या दस से प्रियंका कुमारी, क्षेत्र संख्या 11 से पंकज तिवारी,क्षेत्र...

कटेया प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य का परिणाम घोषित
हिन्दुस्तान टीम,गोपालगंजFri, 22 Oct 2021 08:41 PM
ऐप पर पढ़ें

कटेया/थावे। एक संवाददाता

डायट थावे में शुक्रवार को चल रही पंचायत चुनाव की मतगणना में शाम पांच बजे तक कटेया प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य के पद के परिणाम घोषित कर दिए गए। जिसमें बीडीसी क्षेत्र संख्या एक से अनीता देवी,क्षेत्र संख्या दो से पुष्पा देवी,क्षेत्र संख्या तीन से साधना कुमारी, क्षेत्र संख्या चार से अच्छेलाल मांझी, क्षेत्र संख्या पांच से शांति देवी,क्षेत्र संख्या छह से संदीप राय, क्षेत्र संख्या सात से संदीप वर्मा, क्षेत्र संख्या आठ से आरती देवी,क्षेत्र संख्या नौ से मुन्नी देवी, क्षेत्र संख्या दस से प्रियंका कुमारी, क्षेत्र संख्या 11 से पंकज तिवारी,क्षेत्र संख्या 12 अनिल चौरसिया,क्षेत्र संख्या 13 श्रीपत कोहार,क्षेत्र संख्या 14 माधुरी मिश्रा और क्षेत्र संख्या 15 से मनीष कुमार मिश्रा विजयी घोषित किए गए।

-------------

संतोष व गिरजेश के सिर सजा मुखिया का ताज

कटेया/थावे। एक संवाददाता

मतगणना के दौरान देर शाम में जारी रिजल्ट के अनुसार कटेया प्रखंड की बैरिया पंचायत से मुखिया पद पर संतोष कुमार मिश्र विजयी रहे। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बृजबिहारी साह को 400 मतों के अंतर से हरा दिया। मतगणना में संतोष कुमार मिश्रा को 1379 व बृजबिहारी साह को 979 मत मिले। वहीं रामदास बगही पंचायत से गिरिजेश कुमार शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूजन शर्मा को 61 मतों के अंतर से हरा दिया। गिरिजेश को 2090 व पूनम शर्मा को 2029 मत मिले। प्रखंड के बीडीसी सह आरओ ने विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया। मौके पर सदर एसडीएम उपेन्द्र कुमार पाल व सदर एसडीपीओ संजीव कुमार तैनात दिखे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें