आर्केस्ट्रा संचालक के चंगुल से पश्चिम बंगाल की दो नाबालिग नर्तकियां करायी गईं मुक्त
उचकागांव (गोपालगंज) में पुलिस ने एक आर्केस्ट्रा संचालक के ठिकाने पर छापेमारी कर दो नाबालिग नर्तकियों को सुरक्षित मुक्त कराया। दोनों किशोरियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। आर्केस्ट्रा संचालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

उचकागांव (गोपालगंज): गोपालगंज एसपी के निर्देश पर गठित रेस्क्यू टीम ने उचकागांव थाना क्षेत्र के बदरजीमी बाजार में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक आर्केस्ट्रा संचालक के ठिकाने पर छापेमारी कर उसके चंगुल से दो नाबालिग नर्तकियों को सुरक्षित मुक्त कराया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आर्केस्ट्रा संचालक को पहले ही भनक लग गई, जिसके कारण वह मौके से फरार होने में सफल रहा। बरामद की गई दोनों किशोरियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही हैं। रेस्क्यू टीम ने उन्हें स्थानीय पुलिस की मदद से अपने संरक्षण में लिया। मुक्त कराई गई दोनों नाबालिगों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
उचकागांव पुलिस ने इस संबंध में सनहा दर्ज कर लिया है और फरार आर्केस्ट्रा संचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन नाबालिगों को यहाँ कैसे और किन परिस्थितियों में लाया गया था।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


