सैनिक विद्यालय गोपालगंज में विभिन्न पदों पर बहाली शुरू

Mar 14, 2026 10:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

-28 अप्रैल तक आवेदन की अंतिम तिथि, पांच पदों के लिए मांगे गए आवेदनच्छुक उम्मीदवार 28 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य व प्रशासनिक अधिकारी मेजर आशीष वर्मा ने प्रेस...

सैनिक विद्यालय गोपालगंज में विभिन्न पदों पर बहाली शुरू

कुचायकोट,एक संवाददाता। सिपाया स्थित सैनिक विद्यालय में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार कुल पांच अलग-अलग पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 28 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य व प्रशासनिक अधिकारी मेजर आशीष वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। जारी सूचना के मुताबिक विद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर केमिस्ट्री, काउंसलर, बैंड मास्टर, नर्सिंग सिस्टर तथा अपर डिवीजन क्लर्क के एक-एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। इन सभी पदों के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार पीजीटी केमिस्ट्री पद के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री के साथ बीएड की योग्यता अनिवार्य है। काउंसलर पद के लिए मनोविज्ञान या काउंसलिंग से संबंधित विषय में योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बैंड मास्टर पद के लिए सैन्य या विद्यालयी बैंड संचालन का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। नर्सिंग सिस्टर पद के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग में डिग्री या डिप्लोमा आवश्यक है। जबकि यूडीसी पद के लिए स्नातक के साथ कंप्यूटर संचालन का ज्ञान होना जरूरी है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र व अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न कर निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्यालय कार्यालय में जमा करना होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।