भोरे के राम पूजन सहनी बने बिहार कुश्ती संघ के मुख्य कोच
Newswrap हिन्दुस्तान, गोपालगंज
भोरे, एक संवाददाता। आगामी 23 से 27 अक्टूबर तक यूपी के मेरठ में आयोजित होनेवाली 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालय

भोरे, एक संवाददाता। आगामी 23 से 27 अक्टूबर तक यूपी के मेरठ में आयोजित होनेवाली 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती अंडर-19 पुरुष/महिला प्रतियोगिता के लिए भोरे प्रखंड के कुवाडी़डीह गांव के राम पूजन सहनी को बिहार टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर भोरे सहित पूरे जिले के लोगों में खुशी व्याप्त है। बताया जाता है कि इस कुश्ती के लिए बिहार से कुल 20 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। इसमें अलग अलग भार वर्ग के 10 महिला एंव 10 पुरुष पहलवान हिस्सा लेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


