Gopalganj News: भोरे में चार लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी
हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Gopalganj News: भोरे विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता सुदीप कुमार की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान चार व्यक्तियों के खिलाफ चोरी से बिजली का उपयोग करने के आरोप में जगतौली ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कुल मिलाकर आरोपियों पर 1,08,824 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

Gopalganj News: भोरे, एक संवाददाता। भोरे विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता सुदीप कुमार के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान चोरी से बिजली का उपयोग करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ जगतौली ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में कुल एक लाख 08 हजार 824 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

