
थावे में राहुल और तेजस्वी का चार जगहों पर हुआ स्वागत
फोटो कैप्शन: शुक्रवार को थावे में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का स्वागत करते महागठबंधन कार्यकर्ता
थावे। एक संवाददाता थावे प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव का महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने चार स्थानों पर ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान गोपालगंज-सीवान मुख्य मार्ग को बैनर, पोस्टर और झंडों से सजाया गया था। काफिला आंबेडकर चौक से एनएच-531 होकर बेदु टोला चौक पहुंचा। जहां वीआईपी पार्टी नेता चंचल पासवान ने कार्यकर्ताओं के साथ फूल-माला पहनाकर अभिनंदन किया। इसके बाद दुर्गा मंदिर गोलंबर चौक पर राजद प्रखंड अध्यक्ष रंजीत यादव ने समर्थकों के साथ स्वागत किया। टोल प्लाजा पर कांग्रेस नेता आजाद खान ने कार्यकर्ताओं संग माला पहनाकर अभिनंदन किया।

वहीं इटवा पुल पर राजद विधायक राजेश सिंह कुशवाहा ने हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बीडीओ अजय प्रकाश राय, मांझा बीडीओ, थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा, अपर थानाध्यक्ष विश्व मोहन, एसआई अवधेश कुमार, शशि सपना, इस्तखार अहमद, स्मार्ट यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और महागठबंधन कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


