कुचायकोट में चोरी की बैट्री बरामद, एक गिरफ्तार
कुचायकोट में पुलिस ने इनवर्टर बैट्री चोरी के मामले में धनंजय साह को गिरफ्तार किया। उसने विशाल कुमार के साथ मिलकर एक महंगी बैट्री चुराई और सासामूसा में बेची। पीड़ित दीपक कुशवाहा ने थाने में शिकायत की...

कुचायकोट। स्थानीय थाने की पुलिस ने इनवर्टर बैट्री चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी धनंजय साह को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार धनंजय साह और विशाल कुमार ने मिलकर एक महंगी बैट्री चोरी कर उसे सासामूसा में बेच दिया था। इस संबंध में पीड़ित दीपक कुशवाहा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस जांच के दौरान चोरी गई बैट्री को सासामूसा से बरामद की गयी। गिरफ्तार आरोपी धनंजय साह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी विशाल कुमार अब भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




