जलजमाव से नाराज लोगों ने सड़क पर टायर जला कर किया प्रदर्शन

May 06, 2026 09:30 pm ISTManish Kumar हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share

गोपालगंज के हथुआ नगर के वार्ड नंबर 10 में जलजमाव और नाला निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। लोग सड़क पर टायर जलाकर आवागमन बाधित करते रहे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

जलजमाव से नाराज लोगों ने सड़क पर टायर जला कर किया प्रदर्शन

गोपालगंज। हथुआ नगर के वार्ड नंबर 10 में जलजमाव और नाला निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सरकारी चौक के समीप सड़क पर टायर जलाकर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रखा और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल नूरजहां खातून, अख्तर अंसारी, रहीमुल्लाह अंसारी और दीपक कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि इलाके में लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर कार्यपालक पदाधिकारी रौशन कुमार, कनीय अभियंता राजेश सोरेन, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सोनन चावला, वार्ड पार्षद नीरज कुमार, रिजवानुल हक और शब्बीर अंसारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया, जिससे आवागमन बहाल हो सका।

Manish Kumar

लेखक के बारे में

Manish Kumar

शॉर्ट बायो: मनीष कुमार पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। जनवरी, 2025 से दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ में गोपालगंज जिला ब्यूरो की टीम से जुड़े हैं।


परिचय एवं अनुभव
ग्राउंड रिपोर्टिंग, खोजी पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर स्टोरी करते रहे हैं। करीब 18 वर्षों के कॅरियर में हरिभूमि, अमर उजाला, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। लगभग तीन माह तक एक न्यूज चैनल में भी कार्य। वर्तमान में ‘बोले गोपालगंज’ की रिपोर्टिंग की जिम्मेवारी है। मनीष को डिजिटल पत्रकारिता का भी अनुभव है।


करियर का सफर
कॅरियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की, जहां जमीनी मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की। करीब ढाई साल की रिपोर्टिंग के बाद लगातार 15 साल तक डेस्क पर काम किया। अगस्त 2021 तक दैनिक भास्कर, पटना में रहे। इसके बाद “इनसाइड न्यूज” नाम से अपना यूट्यूब न्यूज चैनल शुरू किया। यह चैनल मात्र पांच महीने में मोनेटाइज हो गया, जो कंटेंट स्ट्रेटजी और डिजिटल समझ को दर्शाता है। जनवरी 2025 से दैनिक हिन्दुस्तान के साथ जुड़कर गोपालगंज में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद प्रिंट जर्नलिज्म इन हिन्दी में पोस्ट ग्रेजुएट इन डिप्लोमा के बाद मास्टर इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।


शिक्षा एवं प्रशिक्षण में योगदान
पत्रकारिता के साथ-साथ विशेष रुचि शिक्षा के क्षेत्र में रही है। अबेकस, वैदिक मैथ, फोनिक्स के टीचर ट्रेनर के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा DMIT (Dermatoglyphics Multiple Intelligence Test) की सहायता से कॅरियर काउंसिलिंग करते हैं। मशरूम पालन और हाईड्रोपोनिक्स विधि से खेती की तकनीक भी सीखी है। हर साल कुछ न कुछ नया सीखना इनकी हॉबी है। फिलहाल निमोनिक्स साइंस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।


पत्रकारिता दृष्टिकोण और विजन
पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को तथ्यपरक, निष्पक्ष और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराना है। रिपोर्टिंग शैली जमीनी हकीकत, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता देने पर आधारित है। गोपालगंज में रहते हुए जनसरोकार से जुड़े विषयों पर गंभीर और जिम्मेदार पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बोले गोपालगंज की टीम का नेतृत्व करते हुए कई सामाजिक एवं स्थानीय समस्याओं का निदान कराया है।


विशेषज्ञता
ग्रामीण एवं जिला स्तरीय रिपोर्टिंग
सामाजिक एवं प्रशासनिक मुद्दे
खोजी पत्रकारिता
शिक्षा एवं कॅरियर मार्गदर्शन
डिजिटल मीडिया और यूट्यूब न्यूज प्लेटफॉर्म संचालन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।